हरीश रावत के सलाहकार पर हमला, गाड़ी पर बरसाई गईं गोलियां
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के सलाहकार संजय चौधरी पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया है। यह घटना कल रात की है, जब वह खानपुर गांव जा रहे थे।

रास्ते में अचानक मोटरसाइकिल से कुछ लोग आए और उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जैसे ही हमलावरों ने संजय चौधरी की गाड़ी पर फायरिंग शुरू की तो गाड़ी सड़क किनारे पलट गई।
इस हमले में संजय चौधरी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, वह बाल-बाल बच गए हैं। पुलिस फिलहाल छानबीन कर रही है और हमलवारों की तलाश शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications