बड़ी खबर: दिल्ली से जयपुर जा रही Air India विमान में लगी आग, पायलट की समझदारी से बची 59 यात्रियों की जान

नई दिल्ली। दिल्ली से जयपुर जा रही एयरइंडिया के विमान में अचानक आग लग गई। आसमान में उड़ान भर चुकी एयरइंडिया की फ्लाइट संख्या 9643 में आग की खबर मिलते ही पायलट ने समझदारी दिखाई और विमान की इमरजेंसी करवाई। पायलट ने दिल्ली में ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और बड़ी सावधानी से विमान में सवार 59 यात्रियों की जान बचा ली।

 Fire in Air India Delhi-Jaipur Flight no 9643, Made emergency Landing

ANI के मुताबिक एयर इंडिया की विमान संख्या 9643 ने रात के 8:13 बजे दिल्ली से जयपुर के लिए उड़ान भरी, लेकिन उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही 8:21 बजे पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा कर दी। दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सफल लैंडिंग करवाई गई। फौरन आपातकालीन द्वार से यात्रियों को बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक फ्लाइट के लैंडिंग गियर में कुछ खराबी थी, जिसकी वजह से विमान में तकनीकी खराबी आ गई और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। विमान में 59 लोग सवार थे। सभी लोगों को सुरक्षित विमान ने निकालने के बाद एयरपोर्ट के इंजीनियर विमान की जांच कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+