दिल्ली के CGO कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, दमकल की 24 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
नई दिल्ली। दिल्ली के सीजीओ कॉम्पेलेक्स के पंडित दीनदयाल अंत्योदया भवन की पांचवीं मंजिल पर लगी आग लग गई। मौके पर दमकल की 24 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस हादसे में एक सीआईएसएफ का एक जवान भी घायल हुआ है। उसे अस्पताल ले जाया गया है और अब वह सुरक्षित है। फायर ब्रिगेड के मुताबित ये आग सुबह 8.34 के करीब लगी तभी उन्हें इसकी जानकारी दी गई। फिलहाल कूलिंग की प्रक्रिया जारी है लेकिन आग लगने के कारण का पता अभी तक नहीं चल सका है। बता दें कि यहां पर एयर फोर्स, वन विभाग के अलावा पेयजल मंत्रालय समेत कई केंद्रीय ऑफिस हैं। फिलहाल आग बुझा ली गई है और कूलिंग प्रोसेस जारी है।

आग के हालातों से आशंका जताई जा रही है कि नीचे की मंजिल पर भी आग फैल सकती है। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। बता दें कि आग की एक अन्य बड़ी घटना हिमाचल प्रदेश के शिमला के कोटी गांव में सामने आई है।
यहां सुबह 2:45 बजे लगभग 7 घरों में एक साथ आग लग गई जिससे कुल 16 परिवार प्रभावित हुए हैं। बता दें कि इस बिल्डिंग को 2016 तक पर्यावरण भवन कहा जाता रहा है। आग बुझाने में जरा सी देरी घटना को और भी खतरनाक बना सकती थी।
यह भी पढ़ें- जैसलमेर: सम के रिसोर्ट में लगी आग, पर्यटकों में मची अफरा-तफरी












Click it and Unblock the Notifications