महोबा: खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में आग लगने से हड़कम्प मच गया। आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया। ये घटना जीआरपी थाना क्षेत्र के हरपालपुर स्टेशन के पास हुई। ये ट्रेन खजुराहो से उदयपुर जा रही थी। ट्रेन जैसे ही हरपालपुर के पास पहुंची, इंजन में आग लग गई।

Fire broke out in the engine of the Khajuraho-Udaipur freight train in harpalpur, mahoba

ट्रेन नं. 19665 खजुराहो-इंटरसिटी एक्सप्रेस के सभी यात्री सुरक्षित हैं और इस घटना की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दे दी गई है।

खजुराहो से चलकर उदयपुर तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस शनिवार की सुबह 11 बजे महोबा से निकली थी। 11:30 बजे करीब हरपालपुर के पास ट्रेन के इंजन में आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रेन के यात्रियों में हड़कंप मच गया और किसी ने चेन खींचकर ट्रेन को रोका जिसके बाद यात्री कूदकर अपनी जान बचाने लगे।

ट्रेन के चालक समेत कुछ लोगों ने यूपी 100 को इसकी सूचना दी। पुलिस समेत जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और साथ में दमकल की 2 गाड़ियां भी पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+