प्रधानमंत्री कार्यालय में देर रात लगी भीषण आग, स्थिति नियंत्रण में
Recommended Video

Fire in PMO reported in room number 242, Know details | वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। देर रात प्रधानमंत्री कार्यालय में आग लगने से हड़कंप मच गया है। यह आग कमरा नंबर 242 में लगी थी, जोकि प्रधानमंत्री कार्यालय के दूसरे तल पर स्थित है। जानकारी के अनुसार यह आग देर रात 3.35 बजे लगी थी, जिसपर फायर विभाग ने नियंत्रण पा लिया है। पीएम के कार्यालय में आग की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई और उसने आग पर 20 मिनट के भीतर काबू पा लिया। आग पर काबू पाने के लिए 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया था, जिसके बाद आग की लपटों को महज 20 मिनट के भीतर फायर विभाग की टीम को बुझाने में सफलता मिल गई थी।













Click it and Unblock the Notifications