पुणे के थिएटर में लगी भीषण आग, घंटों बाद पाया गया काबू
पुणे। पुणे के बुधवार पेठ इलाके में श्रीकृष्ण थिएटर में आग लगने की खबर है। आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां घटनास्थल में पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई हैं। बता दें कि गुरुवार दोपहर लगभग 4 बजे के आसपास थिएटर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद वहां पर आपाधापी की स्थिति बन गई। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि आग कैसे लगी और इसके पीछे क्या वजह है।

हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां मौजूद थी। इस आग की घटना से सनसनी फैल गई थी। भीड़वाले इलाके में यह थिएटर होने की वजह से आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को काफी दिक्कत आ रही थी। तंग गलियों की वजह से गाड़ी अंदर ले जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। थिएटर में आग लगने की घटना से भगदड़ जैसा माहौल पैदा हो गया था।
लेकिन किसी तरह से लोगों को बाहर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। अब यह जांच का विषय बन गया है कि आखिर थिएटर में आग कैसे लगी और आग पर काबू पाने के लिए थिएटर में फायर की व्यवस्था थी की नहीं? अधिकारियों की माने तो इस घटना की जांच हो रही है जल्द पता चल जाएगा कि आखिर आग लगने के पीछे क्या वजह रही है।












Click it and Unblock the Notifications