अहमदाबाद के सिग्नेचर टावर में लगी भीषण आग से हड़कंप, फायर ब्रिगेड मौके पर
आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। फायर ब्रिगेड की करीब 19 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को सरखेज चौकड़ी स्थित सिग्नेचर टावर में भीषण आग लग गई। आग लगने से बिल्डिंग के आसपास का इलाका धुएं के गुबार से भर गया।

आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। फायर ब्रिगेड की करीब 19 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
आग बुझाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। बिल्डिंग में मौजूद लोगों को तत्काल बाहर निकाल लिया गया। जो लोग अंदर फंसे हैं उन्हें निकालने की कोशिशें लगातार जारी हैं।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीमें जुटे हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications