कोलकाता में अस्पताल की तीसरी मंजिल में लगी आग, श्रीनगर में कई घर जलकर राख
आग लगने से अस्पताल के अंदर और बाहर अफरातफरी मच गई। तीसरी मंजिल को तुरंत खाली करा लिया गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एसएसकेएम अस्पताल की तीसरी मंजिल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

आग लगने से अस्पताल के अंदर और बाहर अफरातफरी मच गई। तीसरी मंजिल को तुरंत खाली करा लिया गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।
उधर, श्रीनगर के बुचवाड़ा इलाके में आग लगने से लोग घरों से बाहर आ गए। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। बताया जा रहा है कि कम से कम 6 घर बुरी तरह जल गए हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।










Click it and Unblock the Notifications