ठाणे में रासायनिक गोदाम में भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर
मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी रहनल गांव में बुधवार को एक रासायनिक गोदाम में आग लग गई। आग बुझाने के लिए छह से अधिक फायर टेंडर को कार्रवाई में लगाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गोदाम से निकलने वाला धुंआ कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, कई लोग आग लगने के कारण गोदाम में फंसे हुए हैं। हालांकि यह नहीं पता चल पाया है कि गोदाम में कितने लोग फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने की कोशिश हर तरह की जा रही है। अभी तक आग से किसी तरह के जान मामल के नुकसान की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।
Maharashtra: Fire breaks out at a chemical godown in Bhiwandi Rahnal village in Thane district. More than six fire tenders have been pressed into action to put off the fire. pic.twitter.com/eFlMRLlQVG
— ANI (@ANI) May 6, 2020
रिसर्च में दावा: 50 साल बाद भारत में पड़ेगी सहारा रेगिस्तान जैसी 'भीषण गर्मी'