हैदराबाद: चेरलापल्ली में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में भीषण आग

गुरुवार की रात में लगी इस भयंकर आग में 40 सिलेंडरों के फटने की खबर है

नई दिल्ली। हैदराबाद के चेरलापल्ली एक एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में भयंकर आग लग गई। जिसमें भारी नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हैदराबाद: चेरलापल्ली में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में भीषण आग

गुरुवार की रात में लगी इस भयंकर आग में 40 सिलेंडरों के फटने की खबर है। रचकोंडा पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत के अनुसार इस घटना में कम से कम 40 गैस सिलेंडर फटे है। भागवत ने बताया कि आग रात करीब साढ़े आठ बजे लगी थी । तीन दमकल गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया था। आग की लपटों पर काबू पा लिया गया है। वहीं आस पास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार आग गैस रिफिल करने के समय सिलेंडर के फट जाने से लगी थी उन्होंने कहा कि आग पूरी तरह बुझा ली गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+