मुंबई: 22 मंजिला इमारत में लगी आग, बिल्डिंग में दीपिका का घर भी

मुंबई। मुंबई के वर्ली में एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई है, इस इमारत के तीन मालों में ये आग फैल चुकी है। आग की सूचना पर दमकल की दस गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं। वर्ली में अप्पासाहेब मराठे मार्ग पर प्रभादेवी इलाके की इमारत में ये आग लगी है, दमकल विभाग ने जानकारी दी है कि दोपहर दो बजे लगी आग पर काबू पा लिया गया है।

अप्पासाहेब मराठे मार्ग वर्ली में स्थित प्रभादेवी इलाके की एक 22 मंजिला इमारत के ऊपरी मंजिलों में आग लगी है। बता दें कि इस बिल्डिंग में दीपिका पादुकोण का घर भी है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि दमकल कर्मी मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का काम जारी है।

fire

दमकल के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच चुका है। बिल्डिंग में फंसे 90 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। छह फायर इंजन, पांच जंबो टैंकर और एंबुलेंस भी मौके पर भेज दी गई हैं। आग लगने के कारणों का भी अभी पता नहीं चल सका है।

fire breaks out in commercial premises at Appasaheb Marathe Marg Worli Mumbai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+