'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'बबीताजी' की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई में दर्ज हुई FIR

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज, की थी जातिसूचक टिप्पणी

मुंबई, 29 मई: अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि एक जाति के खिलाफ टिप्पणी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर ये मामला दर्ज हुई है। टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपने किरदार बबीता जी से मशहूर हुईं मुनमुन दत्ता के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार प्रतिबंध नियम (एट्रोसिटी एक्ट) 2015 के तहत एफआईआर हुई है।

FIR registered against babita ji, FIR registered against Munmun Dutta, Munmun Dutta casteist slur, Munmun Dutta on valmiki, bollywood news, FIR, TV, Munmun Dutta, Mumbai Police, Mumbai, Maharashtra, बबीता जी के खिलाफ एफआईआर, मुनमुन दत्ता के खिलाफ एफआईआर, मुनमुन दत्ता भंगियों पर, मुनमुन दत्ता वाल्मिकि, टीवी, मुंबई

मुनमुन दत्ता ने कुछ दिन पहले एक अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उनकी ओर से एक ऐसी टिप्पणी की गई, जिसको लेकर उनके ऊपर दलितों के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और उनकी भावनाएं आहत करने का आरोप है। जिसको लेकर मुनमुन दत्ता के खिलाफ ये मामला दर्ज हुआ है। मुनमुन को सोशल मीडिया पर भी अपने इस वीडियो के लिए काफी गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

मुनमुन दत्ता ने अपने टिप्पणी के लिए माफी मांगते हुए इस वीडियो को डिलीट कर दिया है। मुनमुन दत्ता ने इस पूरे विवाद पर माफी मांगते हुए कहा है कि मेरे कहे गए एक शब्द को लेकर गलत मतलब निकाला जा रहा है। मैंने वो शब्द किसी को भी अपमानित करने, डराने या किसी की भावनाएं आहत करने के इरादे से इस्तेमाल नहीं किया था। मेरी भाषा में दिक्कत के चलते, मुझे वाकई उस शब्द का सही अर्थ नहीं मालूम था। मुझे जैसे ही उस शब्द का मतलब पता चला, मैंने तुरंत उस वीडियो को डिलीट कर दिया। मेरे दिल में हर जाति, पंथ या जेंडर के प्रत्येक शख्स के लिए पूरा सम्मान है और हमारे समाज या राष्ट्र के लिए उनके योगदान को मैं स्वीकार करती हूं।

रणदीप हुड्डा भी विवादों में

अभिनेता रणदीप हुड्डा भी इन दिनों उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर की गई घटिया मजाक को लेकर विवादों में हैं। रणदीप हुड्डा का एक पुराना वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें वो मायावती को लेकर घटिया बात कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+