बिजनेसमैन की पत्नी की 'कातिल' अदाओं पर फिदा 'काटील', नाजायज संबंध का मुकदमा दर्ज

शेट्ठी का कहना है कि काटील के तार अंडरवर्ल्ड से जुड़े हैं जिसके चलते उन्हें जान का खतरा भी है। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से थाणे के रहने वाले सतीश शेट्ठी ने लिखित शिकायत दी है जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी पत्नी विनुता, साला रंजीत और सांसद काटील अंडरवर्ल्ड के एक शूटर के संबंध में हैं और मुझे जान से मारने की ताना-बाना बुन रहे हैं।
वहीं काटील ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। काटील ने कहा है कि ये आरोप राजनीतिक साजिश के तहत लगाई गई है जिससे उनकी छवि धुमिल हो सके। काटील ने साफ तौर पर कहा है कि मैं किसी सतीश शेट्ठी को जानता तक नहीं। शेट्ठी ने अपने शिकायत में लिखा है कि 11 मई को चार लोगों ने उसे धमकी दी। उन लोगों ने कहा कि तुम अपनी पत्नी और काटील के अवैध संबंध के बारे में किसी को नहीं बताओगे वरना तम्हारी हत्या कर दी जाएगी।
पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद शेट्ठी ने कहा कि अगर उन्हें किसी भी प्रकार का नुकसान होता है तो उसके जिम्मेदार सीधे तौर पर काटील और उनकी पत्नी होंगी। शेट्ठी ने बताया कि पत्नी और काटील के अवैध संबंध पर शक होने के बाद उसने एक प्राइवेट जासूस हायर किया था। बतौर शेट्ठी जासूस ने उन्हें कुछ सबूत भी दिए हैं। मालूम हो कि शेट्ठी और विनुता की शादी 5 साल पहले हुई थी। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications