मदरसा पर विवादित बयान देने के आरोप में दिग्विजय सिंह पर FIR दर्ज
हैदराबाद पुलिस ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया है।
हैदराबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है। मुस्लिम भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में उनके खिलाफ एफाईआर दर्ज कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद पुलिस ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया है।
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 22 फरवरी को सोशल नेटवर्किंग साइट पर विवादित टिप्पणी लिखा कि मदरसा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों की तरह है और दोनों ही जगह नफरत फैलाया जाता है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मदरसा और आरएसएस द्वारा चलाए जा रहे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कोई अंतर है क्या? मुझे नहीं लगता, दोनों नफरत फैलाते हैं।'
दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। विपक्षी दलो के साथ-साथ उनके पार्टी के लोगों ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उनके इस बयान ने गलत संदेश फैल रहा है और उन्हें तुरंत अपने इस बयान को वापस लेना चाहिए। इस बयान के बाद हैदराबाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।