नेताजी पर लगे यौन शोषण का केस दर्ज, महिला की अश्लील क्लिप बनाने का आरोप

बदांयू। उत्तर प्रदेश के बाहुबली भाजपा नेता पर महिला के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। बदांयू की एक महिला ने भाजपा नेता उमेश राठौर पर महिला ने यौन शोषण करने और वीडियो क्ल‍िप बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

sexual assault

अपने आरोप में महिला ने कहा है कि नेता ने मोबाइल से अश्लील क्लिप बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। मामला हाईप्रोफाइल है। आरोप लगाने वाली महिला पढ़ी-लिखी और उच्च वर्ग से है। महिला ने अपने आरोप में कहा है कि उसके पति और भाजपा नेता उमेश राठौर ने साझेदारी में भट्टा बनाया था।

इस काम के बाद उमेश का उसके घर आना जाना था। आरोप है कि 14 फरवरी, 2009 को उसके पति और बच्चे जब स्कूल गए थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उमेश राठौर उसके घर आया और उसके साथ बदसलूकी करने लगा। उसने उसके मुहं पर रुमाल से कुछ सूंघा कर उसे बेहोश कर दिया।

महिला का आरोप है कि उमेश ने बेहोशी की अवस्था में उसका यौन उत्पीड़न किया और उसकी मोबाईल क्लिप बना ली। जब महिने ने इसका विरोध किया तो उसने उसे ब्लैकमेल करते हुए उसे और बच्चों का जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदम दर्ज कर लिया है और मामले के जांच के आदेश दे दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+