और विवादित मुद्दे पर हुई मनमोहन-राहुल की मुलाकात

Finally Rahul Gandhi meets PM Manmohan Singh over controversial ordinance
नई दिल्ली। दागी विधायकों के अध्यादेश पर अब से थोड़ी देर पहले देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मुलाकात की। इस बात की जानकारी यूपीए नेताओं ने मीडिया को दी। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक राहुल गांधी ने बुधवार सुबह लगभग 9.45 बजे प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे। दोनों ने अध्यादेश पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में बातचीत लगभग 25 मिनट तक चली।

गौरतलब है कि पिछले दिनों मनमोहन कैबिनेट ने दागी विधायकों के अध्यादेश को हरी झंडी दे दी थी। कैबिनेट से बिल पास होने के बाद यह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पास जाने वाला था। लेकिन प्रणब दा के तीखे तेवरों ने इसके प्रति नाराजगी जतायी थी। प्रणब दा कोई एक्शन लेते इससे पहले ही कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने आक्रामक रूप दिखा दिया। वो इस अध्यादेश को लेकर होने वाली अजय माकन की प्रेसवार्ता में पहुंच गये और एंग्री यंग मैन की तरह उन्होंने पूरे मीडिया समूह के सामने अध्यादेश को बिल्कुल बकवास करार देते हुए इसे फाड़कर फेंकने की बात कही थी।

उनके इस बयान से राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया था, जिसके बाद मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की थी। इधर, प्रधानमंत्री ने मंगलवार को कहा था कि वह उनके अधिकार और मंत्रिमंडल की राहुल गांधी द्वारा कथित अनदेखी के मुद्दे पर इस्तीफा नहीं देंगे। वो मिल-जुलकर बात करने पर यकीन करते हैं। खैर अभी दोनों की मुलाकात का सार पता नहीं चला है देखते हैं कि इस मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री का अगला कदम क्या होगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+