आईएनएस विराट: रिटायरटमेंट के बाद आंध्र प्रदेश के टूरिज्‍म का करेगा प्रमोशन

अंतिम सफर पर दुनिया का सबसे पुराना एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विराट। कोच्चि से मुंबई के लिए रवाना। मुंबई में होगी डी-कमीशंड सेरेमनी।

कोच्चि। दुनिया का सबसे पुराना एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विराट अंतत: रिटायर हो गया है। रविवार को आईएनएस विराट ने केरल के शहर कोच्चि से इंडियन को नेवी को पांच दशक की सर्विस के बाद गुडबाय कह दिया।

ins-viraat-goodbye-kochi.jpg

मुंबई में होगा असल फेयरवेल

आईएनएस विराट को डी-कमीशंड करने से पहले री-फिट किया गया था। आईएनएस विराट कोच्चि से मुंबई के लिए रवाना हो गया है और यहां पर एक समारोह में इसे डी-कमीशंड कर दिया जाएगा।

आईएनएस विराट की आखिरी यात्रा में नेवी के कई अधिकारी शामिल थे। इन अधिकारियों में सदर्न नेवल कमांड रियर एडमिरल नादकर्णी ने कोचिन बंदरगाह के एर्नाकुलम घाट से आईएनएस विराट को विदाई दी।

55 वर्ष की सर्विस के बाद रिटायर

आईएनएस विराट को इस वर्ष के अंत में डी-कमीशंड किया जाना है। 55 वर्ष की सर्विस के बाद यह एयरक्राफ्ट कैरियर अलविदा कहेगा।

इस 55 वर्ष की सर्विस में 27 वर्ष की सर्विस ब्रिटिश रॉयल नेवी के साथ है। इंडियन नेवी डी-कमीशंड करने के बाइ आईएनएस विराट को आंध्र प्रदेश सरकार को सौंप देगी।

विजाग में हुआ था कमीशंड

आंध्र प्रदेश सरकार ने आईएनएस विराट को लेने के लिए अपनी रूचि दिखाई थी। आंध्र प्रदेश के विजाग में ही आईएनएस विराट को कमीशंड किया गया था। अब यह एयरक्राफ्ट कैरियर यहां पर राज्‍य के टूरिज्‍य को प्रमोट करता नजर आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+