अब आमिर खान के भाई फैजल खान ने कहा-'करण जौहर ने मेरी भी की थी सरेआम बेइज्जती'
नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हिंदी सिनेमा के कई लोगों ने डिप्रेशन और नेपोटिज्म पर खुलकर अपनी बात कही है तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने लंबे वक्त बाद कैमरे के सामने आकर ये आकर कहा है कि बॉलीवुड में एक माफिया गिरोह सक्रिय है, जो कि अपने हिसाब से लोगों को हैंडल करता है, अगर कोई उनकी बात नहीं मानता, तो उसे मानसिक शोषण का शिकार होना पड़ता है। कंगना रनौत का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ, जिसकी वजह से वो टूट गए।
Recommended Video

आमिर खान के भाई ने करण जौहर को लेकर किया नया खुलासा
कंगना ने खुले तौर पर फिल्ममेकर करण जौहर पर शोषण करने का आरोप लगाया है, फिलहाल फिल्म माफिया और मानसिक शोषण की बात अभी तक वो कह रहे थे जो कि वाकई आउटसाइडर्स और नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं लेकिन अब इस तरह की बातें नामी गिरामी फिल्मी परिवार के सदस्य ने की है और उस व्यक्ति का नाम है अभिनेता फैजल खान, जिन्होंने करण जौहर को लेकर चौंंकाने वाली बात कही है।

'करण जौहर ने मेरी भी की थी सरेआम बेइज्जती'
मशहूर फिल्म अभिनेता आमिर खान के भाई फैजल खान ने कहा है कि मेरे भाई आमिर खान की 50th बर्थ डे पार्टी थी, उस पार्टी में करण जौहर भी थे, मैं वहां किसी शख्स से बात कर रहा था, तब करण लगातार मुझे उस इंसान से बात करने से रोक रहे थे, करण ने उस शख्स को मेरे पास से हटाने की पूरी कोशिश की थी, जब फिर भी मैं उस इंसान से बात करता रहा, तब करण ने सबके सामने मेरी बेइज्जती की। इस तरह की कई चीजें मेरे साथ हुई हैं और मैं इनसे गुजरा हूं।

फैजल खान ने कहा- मुझे भी लोगों ने काम नहीं दिया
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में आमिर खान के भाई फैजल खान ने कहा कि करण जौहर का ये बर्ताव मेरे लिए बहुत ज्याद दर्दनाक था, फैजल ने कहा कि हमेशा ये जरूरी नहीं आप स्टार किड्स हैं तो आपको काम मिल जाए या फिर आप आउटसाइडर होने के वजह से आपको काम ना मिले, फिल्म 'मेला' जरूर फ्लॉप फिल्म थी लेकिन उसमें मेरे काम को सराहा गया था, इसके बावजूद मुझे इंडस्ट्री में काम नहीं मिला, मुझे घंटों प्रोड्यूसर्स के ऑफिस में बैठा दिया जाता था और लंबे इंतजार के बाद मुझे बैरंग घर लौटने को बोला जाता था।

फैजल खान ने साल 1969 में अपनी पहली फिल्म की थी
मालूम हो कि अभिनेता फैजल खान, मशहूर एक्टर आमिर खान के छोटे भाई हैं, फैजल खान ने साल 1969 में अपनी पहली फिल्म 'प्यार का मौसम' की थी, इसमें फैजल ने शशि कपूर के बचपन का रोल किया था।फैजल खान ने साल 1988 में अपने भाई आमिर की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में विलेन का किरदार निभाया था, इसके बाद उन्होंने 'जो जीता वो सिकंदर', 'मदहोश' जैसी फिल्में कीं लेकिन सफलता इनके हाथ नहीं लगीं, साल 1996 में इन्होंने चर्चित फिल्म 'मेला' में काम किया, जिसमें उनके साथ उनके भाई आमिर खान और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना थीं। जबरदस्त मसाला और गानों से भरपूर ये फिल्म भी बुरी तरह से फ्लॉप थी और इसके बाद फैजल को फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications