फिल्म अभिनेता परेश रावल का ड्राइवर रेप के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिग्गज फिल्म अभिनेता परेश रावल के ड्राइवर को मुंबई पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। परेश रावल का ड्राइवर अशोक पिछले दस साल से उनकी गाड़ी चला रहा था। डीएन नगर पुलिस के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर के खिलाफ 376, 50, 67 और 67ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। परेश रावल के परिवार और उनकी पत्नी की गाड़ी के लिए अशोक ही ड्राइविंग करता था।

रेप के आरोप में ड्राइवर गिरफ्तार

रेप के आरोप में ड्राइवर गिरफ्तार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना 16 अगस्त की है और उस दिन डीएननगर पुलिस की टीम सादे कपड़ों में परेश रावल के घर ड्राइवर अशोक को पकड़ने के लिए पहुंची थी। हालांकि, ड्राइवर उस वक्त वहां पर नहीं मिला था। इसके बाद परेश रावल के दूसरे ड्राइवर दुर्गेश की मदद से अशोक को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया और उसे जुहू इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

जुहू से मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

जुहू से मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप है कि अशोक ने एक महिला के साथ ना केवल बलात्कार किया, बल्कि पीड़िता का वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर भी अपलोड कर दिया था। पुलिस को इस मामले में अशोक की तलाश थी। बता दें कि फिल्म अभिनेता परेश रावल अहमदाबाद से बीजेपी के सांसद रह चुके हैं।

10 साल से परेश रावल का ड्राइवर था अशोक

10 साल से परेश रावल का ड्राइवर था अशोक

परेश रावल ने इस साल संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था। परेश रावल ने कहा था कि अभिनेता होने के कारण वह अपने क्षेत्र को समय नहीं दे पाते हैं, इसलिए वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। परेश रावल फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खासे एक्टिव रहते हैं। समसामयिक मुद्दों पर सोशल मीडिया के जरिए वे अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने मोदी सरकार के जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+