VIDEO:अयोध्या के दीवोत्सव में फिजी की मंत्री ने गाया 'मंगल भवन अमंगल हारी'
नई दिल्ली। अयोध्या में शनिवार को दीपोत्सव का भव्य आयोजन कराया गया। इस दीपोत्सव में 5 लाख 51 हजार दीप जला कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। इस आय़ोजन में फिजी की डिप्टी स्पीकर वीना कुमार भटनागर को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। जब वीणा भटनागर मुख्य अतिथि के तौर पर अपना भाषण देने डाइस पर आईं तो शायद ही किसी ने सोचा होगा कि, कोई अन्य देश की महिला नेता अपने भाषण की शुरुआत राम चरित्र मानस की की चौपाई से करेगी।

फिजी की डिप्टी स्पीकर वीना कुमार भटनागर ने जब हिंदी में अपना भाषण देना शुरु किया तो दीपोत्वस देखने आई भीड़ ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद वीणा भटनागर ने राम चरित्र मानस की चौपाई 'मंगल भवन अमंगल हारी' को गाया। सभा को संबोधित करते हुए फिजी की मंत्री और डिप्टी स्पीकर सुश्री भटनागर ने कहा कि, उन्हें भगवान राम के शहर में आने का अवसर मिला। इसके लिए वह खुद को भाग्यशाली मानती।
उसने कहा कि, मैं अयोध्या में हूं, जिसके बारे में मैं बचपन से सुनती आ रही हूं। मैं यहां आकर धन्य हूं। अपने भारत कनेक्शन के बारे में बात करते हुए सुश्री भटनागर ने कहा कि "मैं यहां भी हूं, भले ही मैं फिजी में रह रही हूं। हमारे पूर्वज भारत से फिजी चले गए थे। उसने कहा कि, फिजी में भारती मूल्यों और परंपराओं के साथ रहते हैं और हम लोगों ने अपनी संस्कृति को संरक्षित रखा है। भटनागर ने यह विश्वास भी दिलाया कि अयोध्या में एक दिन भगवान राम के शासन में प्रचलित शासन की पौराणिक अवधारणा रामराज्य स्थापित होगी।
वहीं उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित दीपोत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया। दीपोत्सव में इस बार 5 लाख 51 हजार दीप जलाकर विश्व रिकार्ड बनाया गया। राम की पैड़ी के घाटों पर 4 लाख 10 हजार और अन्य 11 चुनिंदा स्थलों पर 1 लाख 51 हजार दीप जलाए गए। मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को रामकथा पार्क में आयोजित भागवान राम के प्रतीकात्मक राजतिलक कार्यक्रम के अवसर पर 226 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।












Click it and Unblock the Notifications