4 बच्चों ने 8 साल के बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला, खाली प्लॉट पर खेलने को लेकर हुआ था विवाद

नई दिल्ली। राजधानी के मालवीय नगर इलाके में एक मदरसे में पढ़ने वाले 8 साल के बच्चे की चार लड़कों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी नाबालिग हैं और इनकी उम्र 12 साल के करीब बताई जा रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि इनका आपस में खेलने को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद लड़कों ने एक बच्चे को बुरी तरह पीटा था।

fight over playing, 8 years old dies being beaten up by allegedly 4 minors

मालवीय नगर इलाके में एक मदरसे के सामने खाली प्लॉट में खेलने को लेकर इनकी बहस इतनी बढ़ गई की मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इसी झगड़े में चारों लड़कों ने उस बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद मदरसे के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और बच्चे को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वे प्लॉट पर मदरसे के बच्चों को खेलने देना नहीं चाहते थे। मृतक बच्चे का परिवार हरियाणा के मेवात का रहने वाला है। घरवालों को इसकी सूचना दे गई है और उनके दिल्ली पहुंचने के बाद ही शव को पोस्टमाॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+