दो सांपों के ऐसे एक दूसरे से लड़ते नहीं देखा होगा, वायरल हो रहा वीडियो
नई दिल्ली। इंसानों की जानवरों की भी अपनी एक दुनिया होती है। वो कभी प्यार करते तो कभी लड़ते हैं। जंगलों से अक्सर जानवरों के इस तरह के वीडियो सामने आते हैं, जो सबको चौंका देते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर दो सांपों की लड़ाई का एक वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
इंस्टा पर शेयर किया वीडियो
स्नेक्स ऑफ इंडिया नाम के इंस्टा अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें दो सांपों को आपस में लड़ते देखा जा सकता है। दोनों सांप बुरी तरह से एक दूसरे को जकड़े हैं और लड़ रहे हैं। सांपों के बीच की ये खतरनाक लड़ाई लोगों को आकर्षित कर रही है। इस वीडियो को लोग खूब देख रहे हैं, जिससे वीडियो सोशल माडिया पर वायरल हो गया है।
कर्नाटक का है वीडियो!
दिलीप नाम के शख्स ने ये वीडियो बनाया है, जिसे स्नेक्स ऑफ इंडिया नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। पेज पर कर्नाटक के सिरसी टाउन का पता लिखा है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है कि अपने बगीचे में दो सांपों के बीच का मुकाबला देखना आश्चर्यजनक भी है और और रोमांचक भी। आज इसे देखने का आनंद लिया, इस दौरान बिना इन दोनों को छेड़े मेरे भाई दिलीप ने इस वीडियो को बनाया।
वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 30 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं हजारों लोग इस पर कमेंट भी कर चुके हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने कहा है कि सांपों की इस तरह की फाइट उन्होंने जिंदगी में पहली बार देखी है। कई यूजर्स ने वीडियो के लिए धन्यवाद भी कहा है।
हेमा
मालिनी
ने
मुंबई
के
कूपर
हॉस्टिपल
में
ली
कोरोना
की
पहली
डोज,
शेयर
की
तस्वीरें