Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

50 लाख आबादी वाला क्रोएशिया फुटबॉल खेल रहा है और हम हिंदु-मुसलमान: हरभजन सिंह

सिर्फ 50 लाख की आबादी वाले क्रोएशिया के मुरीद क्रिकेटर हरभजन सिंह भी हो गए। हरभजन ने क्रोएशिया का उदाहरण देते हुए भारतीयों के लिए एक ट्वीट किया है।

नई दिल्ली। रूस की राजधानी मॉस्को में एक महीने चले फीफा का अंत फ्रांस की जीत के साथ हुआ। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से मात देते हुए फुटबॉल के वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। फ्रांस की जीत का जश्न पूरी दुनिया में मना, लेकिन वहीं दूसरी तरफ क्रोएशिया के खिलाड़ियों ने भी सभी का दिल जीत लिया। सिर्फ 50 लाख की आबादी वाले क्रोएशिया के मुरीद क्रिकेटर हरभजन सिंह भी हो गए। हरभजन ने क्रोएशिया का उदाहरण देते हुए भारतीयों के लिए एक ट्वीट किया है।

Harbhajan Singh

पूरी दुनिया की तरह क्रिकेटर हरभजन सिंह भी क्रोएशिया के फैन बन गए हैं। पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची क्रोएशिया भले ही वर्ल्ड कप की ट्रॉफी तक नहीं पहुंच पाई हो, लेकिन लोगों के दिलों में इस देश ने अपनी जगह जरूर बना ली है। क्रिकेटर हरभजन सिंह ने रविवार को ट्वीट कर भारत को क्रोएशिया से सीखने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup: फाइनल मुकाबले में पुतिन का 'छाता' ले गया सारी लाइमलाइट, इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़

हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, 'लगभग 50 लाख की आबादी वाला देश क्रोएशिया फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा और हम 135 करोड़ लोग हिंदू-मुसलमान खेल रहे है। #सोच बदलो देश बदलेगा।' देश में चल रहे हालातों को देखते हुए हरभजन का ये ट्वीट लोगों को सही लग रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+