FIFA World Cup: फाइनल मुकाबले में पुतिन का 'छाता' ले गया सारी लाइमलाइट, इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़
करीब एक महीने चले फीफा वर्ल्ड कप का अंत रविवार को फ्रांस के जीतने के साथ हुआ। रूस की राजधानी मॉस्को में हुए फाइनल मैच में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर ये वर्ल्ड कप अपने नाम किया।
नई दिल्ली। करीब एक महीने चले फीफा वर्ल्ड कप का अंत रविवार को फ्रांस के जीतने के साथ हुआ। रूस की राजधानी मॉस्को में हुए फाइनल मैच में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर ये वर्ल्ड कप अपने नाम किया। फ्रांस और क्रोएशिया के बीच हुए फाइनल मुकाबले का गवाह बनने दोनों देशों के राष्ट्रपति स्टेडियम में मौजूद थे, लेकिन इस पूरे फिनाले में जो सबसे ज्यादा लाइमलाइट ले गया वो था रूसी राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन का छाता। जी हां! फाइनल मुकाबले के बाद जब पुरस्कार देने के वक्त आया तो पुतिन का छाता सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।
मॉस्को में रविवार को हुए फीफा फाइनल में रोमांचक मुकाबले में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया। इस फाइनल मुकाबले में अपनी-अपनी टीमों का हौसला बढ़ाने दोनों देशों के प्रमुख स्टेडियम में मौजूद थे। क्रोएशिया की राष्ट्रपति कोलिंदा ग्रैबर, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो के साथ स्टेडियम में मेजबान देश रूस के राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन भी मौजूद थे। मुकाबले के अंत में जब पुरस्कार समारोह शुरू हुआ तो अचानक से बादलों ने बरसना शुरू कर दिया।
भारी बारिश के बावजूद पूरे स्टेडियम में किसी का भी जोश कम नहीं हुआ। जो बात इस बीच सबसे अजीब हुई की बारिश में केवल रूसी राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन को ही छाता दिया गया। स्टेडियम में मौजूद ग्रैबर, मैक्रों और इन्फेंटिनो के साथ सभी बड़े अधिकारी उस बारिश में भीगते रहे, लेकिन किसी को छाता नहीं दिया गया। सभी ने बारिश के बीच ही खिलाड़ियों का सम्मान किया। पुतिन की ये बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। लोगों को ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी कि दोनों राष्ट्रपति जहां बारिश में भीग रहे थे, वहीं पुतिन अकेले छाता लेकर खड़े थे। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि पुतिन को ये छाता क्रोएशिया की राष्ट्रपति गैबर को दे देना चाहिए था।
पुतिन का ये 'छाता वाला वीडियो' सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूजर्स ने रूसी राष्ट्रपति पर एक से बढ़कर एक मीम्स बनाए हैं। देखिये-
— Mairéad Ní Chuaig (@MaireadNiChuaig) July 16, 2018 '>
— wp1957 (@wp1957) July 15, 2018 '>