DDCA का बड़ा फैसला, दिल्ली के फिरोज शाह कोटला का नाम अब अरुण जेटली स्टेडियम होगा
Recommended Video
नई दिल्ली। दिल्ली और जिला क्रिकेट असोसिएशन ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की याद में फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अरुण जेटली स्टेडियम करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसका नया नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा। इसमें एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी रखा जाएगा जिसकी पूर्व में घोषणा की गयी थी।

डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा,''वह अरुण जेटली का सहयोग और प्रोत्साहन था जो कि विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, ऋषभ पंत और कई अन्य खिलाड़ियों ने भारत को गौरवान्वित किया।'' आपको बता दें कि जेटली को स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने और दर्शक क्षमता बढ़ाने के साथ विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रूम बनवाने का श्रेय जाता है। समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री कीरेन रीजीजू भी हिस्सा लेंगे।
डीडीसीए ने ट्वीट किया, 'कोटला का नाम अब बदल कर अरुण जेटली स्टेडियम कर दिया जाएगा। हालांकि मैदान का नाम फिरोजशाह कोटला ही रहेगा। दिल्ली के ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम के नाम बदलने का समारोह 12 सिंतबर को आयोजित किया जाएगा और इसी दिन स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम विराट कोहली के नाम पर होगा।'
इससे पहले, भाजपा के सांसद और भारत के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने भी दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर गुजारिश की थी कि यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम जेटली के नाम पर किया जाना चाहिए। जेटली का 24 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद एम्स में निधन हो गया था। कई महान हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया था। भारतीय टीम भी विंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में जेटली के निधन के शोक में काली पट्टी बांध कर उतरी थी।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications