क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Tamil Nadu: कुएं में गिरे हाथी के बच्चे को 16 घंटों बाद बाहर निकाला गया, देखें वीडियो

Google Oneindia News

नई दिल्ली। तमिलनाडु के धरमपुरी जिले में स्थित पंचपल्ली गांव में एक हाथी का बच्चा कुएं में गिर गया था, जिसे 16 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाल लिया गया है। हाथी का बच्चा बिल्कुल सुरक्षित है। वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथी के बच्चे को घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला है। जिसका वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने भी शेयर किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये बच्चा अंजाने में कुएं में गिर गया था। उसकी आवाज सुनकर एक किसान वहां पहुंचा। जिसके बाद इस बात की जानकारी प्रशासन को दी गई।

Recommended Video

Tamil Nadu: लंबे बचाव अभियान के बाद बचाया गया कुंए में गिरा Baby Elephant | वनइंडिया हिन्दी
tamil nadu, elephant, female elephant calf rescued, video, rescue operation, fire department, तमिलनाडु, हाथी, हाथी का बच्चा, हाथी के बच्चे को बचाया गया, वीडियो

जिस किसान ने हाथी की आवाज सुनकर उसे कुएं में गिरा हुआ पाया, उसका नाम वेंकटचलम है। यह कुआं करीब 100 फीट गहरा है। जिसमें हाथी का बच्चा गिर गया था। फिर जब प्रशासन को इस बात की जानकारी दी गई तो हाथी के बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान घटनास्थल पर अग्निशमन विभाग के साथ-साथ पशु चिकित्सकों और कार्यकर्ताओं की एक टीम पहुंची थीं। कुएं के आसापास बड़ी संख्या में गांव वाले भी मौजूद थे। हालांकि हाथी के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

इससे पहले ऐसी ही एक खबर झारखंड के रामगढ़ जिले से भी आई थी। यहां गोला प्रखंड क्षेत्र के रकुवा गांव में हाथी का एक बच्चा कुएं में गिर गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने ही बच्चे को बाहर निकाला। ऐसा बताया गया कि यहां हाथियों का झुंड रकुवा गांव से गुजर रहा था, तभी हाथी का बच्चा कुएं में जाकर गिर गया। हाथियों ने काफी कोशिश की लेकिन बच्चा बाहर नहीं निकल सका। हाथी ये देख लगातार चिंघाड़ रहे थे, जिसकी आवाज सुनकर वहां गांव वाले पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने ही काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाल लिया था।

ताबूत बनाने वाले शख्स की चमकी किस्मत, छत तोड़कर घर में गिरा 13 करोड़ रुपए का 'पत्थर'ताबूत बनाने वाले शख्स की चमकी किस्मत, छत तोड़कर घर में गिरा 13 करोड़ रुपए का 'पत्थर'

Comments
English summary
female elephant calf safely rescued last night after 16 hour in tamil nadu watch video
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X