कार्ती चिदंबरम बोले, मैं क्या फिल्म 007 में काम करता हूं

इससे पहले सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि कार्ती चिदंबरम ने कई विदेशी खातों को बंद कर दिया है और जो पैसे उनके अकाउंट में थे उन्हें ट्रांसफर कर दिया गया है

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदंबरम के बेटे ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि मै फिल्म 007 का हिस्सा हूं। कार्ती चिदंबरम ने सीबीआई को उस बयान को लेकर आड़े हाथो लिया है जिसमें सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि कार्ती चिदंबरम के विदेशी बैंकों में अकाउंट है।

कार्ती चिदंबरम बोले, मै क्या फिल्म 007 में काम करता हूं

इससे पहले सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि कार्ती चिदंबरम ने कई विदेशी खातों को बंद कर दिया है और जो पैसे उनके अकाउंट में थे उन्हें ट्रांसफर कर दिया गया है। बता दें कार्ती ने पूछताछ में बताया था कि उनका विदेश में सिर्फ एक ही अकाउंट है। सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि ये कार्ती के बयान का जिक्र करते हुए बताया कि ये तथ्य बिल्कुल अलग हैं।

बता दें, सीबीआई कार्ती चिंदंबरम के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर चुका है। आज सुप्रीम कोर्ट कार्ति इसी पर सुनवाई कर रहा है। चिदंबरम की विदेश में करीब 25 संपत्तियां हैं। सीबीआई ने कार्ती चिदंबरम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एफआईपीबी की मंजूरी के लिए सेवा शुल्क लिया, उस वक्त उनके पिता पी चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे।

वहीं कोर्ट में कार्ती चिंदबरम के वकीलों ने बताया कि जब एफआईपीबी की मंजूरी गई थी उस समय कार्ती विदेश में था, इसलिए उन पर कोई मामला नहीं बनता है। कार्ती की ओर से कोर्ट में कहा गया था कि सीबीआई जांच के नाम पर उनके परिवार को प्रताड़ित कर रही है। कार्ती ने सारे आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।

कार्ती के मुताबिक उनके परिवार की संपत्तियों का सारा ब्यौरा आयकर विभाग के पास है। अगर उनकी कोई भी संपत्ति विदेश में है तो सरकार उनके जब्त कर ले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+