8 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी को मारकर घर के बाहर दफना दिया, पुलिस से बोला- वो दारूबाज थी
भिवंडी। मुंबई के भिवंडी इलाके में एक व्यक्ति ने 8 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी और फिर सबूत मिटाने के लिए उसकी लाश को खेत में गाड़ दिया। हत्या के बाद पति ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 9 दिनों तक चली पूछताछ के बाद उसने पुलिस को बताया कि लाश खेत में दफना चुका है जिसके बाद पुलिस, तहसीलदार और चिकित्साधिकारी की मौजूदगी में उसे निकाला गया। पति का नाम कल्पेश है और कुछ साल पहले ही माई (मृतका का नाम) से उसकी शादी हुई थी। पूछताछ में कल्पेश ने बताया कि माई को शराब और सिगरेट की बुरी लत थी जिसके चलते दोनों के बीच हमेशा झगड़ा होता था। विस्तार से जानिए

मायके जाने के लिए निकली थी गर्भवती पत्नी
पुलिस के अनुसार, आनगांव के रहने वाले कल्पेश ठाकरे ने गणेशपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी गभर्वती पत्नी मायके जाने के लिए 12 मार्च को घर से निकली थी, लेकिन न तो वह मायके पहुंची और न ही वापस आई।
जांच के दौरान ही घटना के 9 दिन बाद कड़ी पूछताछ में कल्पेश ने पुलिस को बताया कि उसने अंबाडी स्थित किराए का फ्लैट में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है और लाश को अपने खेत में गाड़ दिया है।

धूमधाम से हुई थी दोनों की शादी
कल्पेश ने मुंबई की बारबाला माई से कोर्ट मैरिज की थी। बाद में परिवार की रजामंदी से धूमधाम से शादी हुई। पत्नी माई को शराब और सिगरेट की लत थी, जिसके पति-पत्नी में विवाद होता था। परिवार के मना करने पर वह सास-ससुर से अलग रहने की जिद करने लगी। कल्पेश अलग फ्लैट ले लिया, लेकिन पत्नी की शराब-सिगरेट की आदत नहीं छूटी। विवाद बढ़ने पर कल्पेश ने पत्नी की हत्या कर दी।

लाश निकली तो कहा- दारूबाज थी मेरी बीवी
कल्पेश की निशांदेही पर पुलिस, तहसीलदार और चिकित्साधिकारी की मौजूदगी में माई का शव मंगलवार की रात खोद कर जमीन से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट मके लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक जब माई का शव बाहर निकाला गया तो कल्पेश भी रोने लगा। लेकिन बार-बार वो एक ही बात कह रहा था- दारूबाज थी मेरी बीवी












Click it and Unblock the Notifications