जल्द नहीं सुलझा भारत चीन सीमा विवाद, तो LAC पर बड़े तनाव की आशंका
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में एक तरफ जहां दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव सीमा विवाद को लेकर चरम पर है। विवाद सुलझाने के लिए कूटनीतिक और सैन्य स्तर की बातचीत चल रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अगर राजनैतिक और कूटनीतिक स्तर पर द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से स्थिति को जल्दी से हल नहीं किया जाता है। तो सीमा पर सैन्य वृद्धि की आशंका है। जिससे एलएसी के हालात बिगड़ने की संभावना जताई है।

चीन की साजिशों को नाकाम करते हुए भारतीय सेना ने पैगॉन्ग त्सो झील के दक्षिणी हिस्से में मौजूद एक अहम चोटी पर कब्जा कर लिया है। यह रणनीतिक रूप से काफी अहम मानी जाती है। यहां से चीनी सैनिक कुछ मीटर की दूरी पर हैं। इस बीच, चीन ने सोमवार शाम कहा कि दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव बढ़ने का खतरा है। चीन ने भारत के रुख को आक्रामक बताया है। ऐसे में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैन्य वृद्धि की आशंका बढ़ गई है। इन बयानों के बाद पैंगोंग त्सो के दक्षिणी तट पर दोनों देशों की ओर से सैनिकों तैनाती बढ़ा दी गई है।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, पैंगोंग त्सो के उत्तरी किनारे में भारतीय सेना सिर्फ पैट्रोलिंग करती है। इसके विपरीत दक्षिणी किनारे में एलएसी के बहुत करीब भारतीय सैनिकों की जोरदार तरीके से मौजूदगी देखी गई। चीन की सेना पीएलए भारतीय तैनाती के बारे में पूरी तरह से वाकिफ है। फिलहाल चीन की ओर से किसी भी बदलाव की कोशिश नहीं हुई है। एलएसी भारतीय चौकियों से 8 किमी पश्चिम में स्थित है।
पैगॉन्ग त्सो झील के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक चोटी पर चीन कब्जा करना चाहता है, क्योंकि यह रणनीतिक लिहाज से काफी अहम मानी जाती है। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात चीनी सैनिकों ने इस पर कब्जे की साजिश रची, लेकिन भारतीय सेना ने हाल ही में तैनात स्पेशल ऑपरेशन बटालियन ने न सिर्फ उन्हें खदेड़ दिया, बल्कि यह पूरी चोटी अपने कब्जे में ले ली। चीन अपनी धारणा के तहत एलएसी पर यथास्थिति को बदलने की कोशिश कर रहा है।
अगर यही प्रवृत्ति जारी रहती है, तो पीएलए डेमचोक और चुमार जैसी जगहों पर आगे इसी तरह के कदम उठाने की कोशिश कर सकता है। टिंडरबॉक्स पर पहले से ही तनाव है। ऐसे में सीमा को लेकर कोई भी गलतफहमी दोनों पक्षों के बीच बड़े तनाव का कारण बन सकती है। क्योंकि पिछले कई महीने से चले आ रहे तनाव के बीच चीन ने नए क्षेत्र पर विवाद खड़ा कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications