Farmers Protest: किसान नेताओं की 'गांधीगिरी', जहां सरकार ने लगाई कीलें वहां उगाएं फूल

किसान नेता राकेश टिकैत ने यह साफ कर दिया था कि चक्का जाम प्रदर्शन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में नहीं होगा। जिसके बाद उन्होंने इसके पीछे की रणनीति पर बड़ा खुलासा किया है।

Chakka Jam on 6 February: किसान संगठनों ने कल 6 फरवरी को देशभर में चक्का जाम का ऐलान किया है। किसानों की ये हुंकार कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर कानून बनाने के लिए है। इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने यह साफ कर दिया था कि चक्का जाम प्रदर्शन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में नहीं होगा। जिसके बाद उन्होंने इसके पीछे की रणनीति पर बड़ा खुलासा किया है। वही उन्होंने गाजीपुर बॉर्डर पर जहां सरकार ने कीलें लगाईं थीं, उसी जगह फूल वाले पौधे लगा दिए हैं।

PHOOL

Recommended Video

    Kisan Andolan का चेहरा बने Rakesh Tikait हैं करोड़पति, संपत्ति जान हो जाएंगे हैरान | वनइंडिया हिंदी

    भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि कल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में हाईवे को जाम किया जाएगा। इसके पीछे उन्होंने कारण बताया कि दोनों राज्यों के लोगों को कभी भी दिल्ली बुलाया जा सकता है, इसलिए उन्हें स्टैंडबाय पर रखा गया है। इसलिए दोनों जगहों पर चक्का जाम नहीं करने का फैसला किया है।

    दरअसल, किसान संगठनों ने पूरे देश में कल 6 फरवरी को चक्का जाम करने की घोषणा की है। हालांकि यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम ना करते हुए वहां के किसान प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन देगें। टिकैत के मुताबिक दिल्ली में जरूरत पड़ने पर यूपी-उत्तराखंड के किसानों को उन्होंने तैयार रहने के लिए अलर्ट किया है। उन्होंने कहा कि अन्य सभी जगहों पर प्लान के तहत शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन होगा।

    tikait

    कीलों वाली जगह किसान यूनियन ने फूल लगाए

    सरकार ने किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर इलाकों में कंटीले तार और कीलों की बाड़ेबंदी की थी। जिसके जवाब में राकेश टिकैत ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर जहां कीलें लगवाईं थीं, वहां हमने फूल उगा दिए है। टिकैत ने कीलों वाली जगह पर ही फूल वाले पौधे लगाने का काम शुरू कर दिया। इसके लिए किसान नेताओं ने आज दो डंपर मिट्टी भी मंगाई। वहीं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने खेतों से मिट्टी साथ लेकर यहां आए और जाते वक्त मिट्टी वापस लेकर जाएं और खेतों में मिला दें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+