कोरोना संक्रमित फातिमा सना शेख ने शेयर की तस्वीर, कहा- 'भयानक दर्द में हूं, सूंघने-स्वाद की क्षमता खत्म'

कोरोना संक्रमित फातिमा सना शेख ने शेयर की तस्वीर, कहा- 'भयानक दर्द में हूं, सूंघने-स्वाद की क्षमता खत्म'

मुंबई: बॉलीवुड में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। इस बीच कोरोना वायरस से संक्रमित फातिमा सना शेख ने अपनी हेल्थ अपडेट दी है। कोरोना से जूझ रही फातिमा समा शेख ने अपनी एक तस्वीर शेयर कर अपने फैन्स को बताया है आखिर उनकी हालत कैसी है। फातिमा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर यह सूचना दी थी कि उनको कोरोना वायरस हो गया है और वह होम क्वारंटाइन में डॉक्टर्स की सलाह पर हैं।

Recommended Video

    कोरोना संक्रमित फातिमा सना शेख ने कहा- 'भयानक दर्द में हूं, सूंघने-स्वाद की क्षमता खत्म'
    फातिमा ने कहा, 'भयानक दर्द में हूं...'

    फातिमा ने कहा, 'भयानक दर्द में हूं...'

    फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह बिस्तर पर लेटी हैं और काफी उदास नजर आ रही हैं। फोटो के साथ इंस्टास्टोरी में फातिमा ने लिखा है, कोविड-19 की वजह से बीमार हूं। सूंघने और स्वाद की क्षमता खत्म हो चुकी है। शरीर में भयानक दर्द है।

    29 मार्च को फातिना ने कहा था- कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं

    29 मार्च को फातिना ने कहा था- कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं

    फातिमा सना शेख ने 29 मार्च 201 को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात की सूचना दी थी कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। फातिमा ने लिखा था, 'मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। फिलहाल सारी सावधानियां और निययों को फॉलो कर रही हूं। मैं होम आइसोलेशन में हूं। आप सभी की चिंताओं और दुआओं के लिए धन्यवाद। सुरक्षित रहें दोस्तों।'

    अनिल कपूर के साथ फिल्म में काम कर रही थीं फातिमा

    अनिल कपूर के साथ फिल्म में काम कर रही थीं फातिमा

    फातिमा सना शेख के वर्कफ्रंट की बात करें तो दंगल गर्ल इन दिनों अभिनेता अनिल कपूर के साथ एक फिल्म की शूटिंग में बिजी थीं। फिल्म के शेट के फातिमा ने अनिल कपूर के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की थी। फातिमा जल्द ही फिल्म 'अजीब दास्तान' में नजर आएंगी। फिल्म में फातिमा के साथ जयदीप अहलावत नजर आएंगे। हाल ही में फातिमा को फिल्म लूडो में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव थे। फातिमा सूरज पे मंगल में भी नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+