Fathers Day 2024 Wishes: 'सबसे प्यारा कौन है...', फादर्स डे पर पिता को भेजें ये खास संदेश
Happy Fathers Day 2023 Wishes: आज पूरा भारत 'फादर्स डे' मना रहा है, पिता हर बच्चे की लाइफ का पहला हीरो होता है। पिता के बिना जिंदगी अधूरी होती है, पापा अगर साथ हैं तो हर बच्चा अपने आप को महफूज समझता है।
मां की तरह पापा कभी बच्चे से प्यार का इजहार नहीं करते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो बच्चों से प्रेम नहीं करते हैं। वो बस अपना प्यार-दुलार व्यक्त नहीं करते हैं।

आज के दिन आप अपने पापा को खास संदेशों के जरिए उन्हें अच्छा जीवन देने के लिए 'थैंक्स' बोल सकते हैं और उनके प्रति अपने स्नेह को व्यक्त कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे ही प्रेम भरे संदेश जिसके जरिए आप आज के दिन को यादगार बना सकते हैं।
'फादर्स डे' पर पापा को भेजें ये शुभकामना संदेश (Father's Day 2024 Wishes in Hindi)
- मेरे पापा तो मेरी जान हैं... उनके साथ हर दिन त्योहार है.......हैप्पी फादर्स डे दुनिया के बेस्ट पापा।
- आप साथ हैं तो हर लड़ाई जीत लेंगे......हैप्पी फादर्स डे मेरे पापा।
- पिता हैं तो सिर पर छत है... पिता हैं तो जीवन में खुशियों के रंग है... हैप्पी फादर्स डे।
- मेरे पापा मेरा अभिमान. मेरे पापा मेरा स्वाभिमान..... हैप्पी फादर्स डे।
- ये जो बाप का प्यार होता है न, ये हर प्यार का बाप होता है...... हैप्पी फादर्स डे।
- मां ने दिया जन्म तो पापा ने दिया जीवन....... हैप्पी फादर्स डे।
- धरती पर रूप मां-बाप का उस विधाता की पहचान है...हैप्पी फादर्स डे।
- जन्मदाता हैं जो, नाम जिनसे मिला, थामकर जिनकी उंगली है बचपन चला, .हैप्पी फादर्स डे।
- इतने उपकार हैं क्या कहें,ये बताना न आसान है, . हैप्पी फादर्स डे।
- तू मेरा दिल... तू मेरी जान....आई लव यू डैडी... हैप्पी फादर्स डे।
- चंदा ने पूछा तारों से , तारों ने पूछा हजारों से.. सबसे प्यारा कौन हैं.....पापा मेरे पापा..... हैप्पी फादर्स डे।
- आप मेरे हीरो और मेरे मार्गदर्शक हैं। हैप्पी फादर्स डे, डैड!
- मेरे रॉक, मेरे गुरु, मेरे दोस्त को हैप्पी फादर्स डे।
- आपकी बुद्धि और शक्ति मुझे हर दिन प्रेरित करती है, हैप्पी फादर्स डे, पापा।












Click it and Unblock the Notifications