IS के चंगुल से छूटकर आए पादरी ने पीएम मोदी से की मुलाकात
नई दिल्ली। यमन में आतंकी संगठन IS के बंधक से छूटने के बाद, भारतीय पादरी फादर टॉम उजुनालिल ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की हैं। फादर उजुनालिल गुरूवार सुबह केरल से दिल्ली पहुंच कर पीएम मोदी से मुलाकात की। 2016 में केरल के पादरी फादर टॉम उजुनालिल को आतंकी संगठन IS ने उन्हें बंधक बना लिया था, जिसके बाद भारत सरकार की कोशिशों के बाद आखिरकार उन्हें 13 सितंबर को यमन से छुड़ाकर भारत लाया गया।

दिल्ली पहुंचकर मीडिया से बातचीत के दौरान फादर उजुनालिल ने कहा, 'आज का यह दिन बनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया। सभी लोगों ने उनकी तरफ से बहुत कोशिश की, मैं उनका शुक्रगुजार हूं'।
मार्च 2016 में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने दक्षिणी यमन शहर एडेन मे मदर टेरेसा के मिशनरी ऑफ चैरिटी पर हमला कर भारतीय पादरी का अपहरण कर लिया था, जिन्हें यमन विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप के बाद वहां से सुरक्षित बचा लिया गया।
भारतीय पादरी को आतंकी सगंठन IS से ओमान के सुल्तान कबूस बिन सईद अल सईद की मदद से उन्हें बचाया जा सका। फादर उजुनालिल को सुरक्षित निकाले जाने के बाद उन्हें यमन की राजधानी मस्कट लाया गया। उसके बाद सरकार ने फादर को केरल पहुंचा दिया।












Click it and Unblock the Notifications