13 साल की नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, पुलिस ने भेजा जेल

जालंधर। पंजाब के बटाला में एक कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता के पांच महीने की गर्भवती होने पर घटना का खुलासा हो सका। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सौतले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

father raped his minor daughter in batala five months pregnant

जानकारी के अनुसार, सेखवां थाना क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके सौतले पिता ने रेप किया। इस बात का खुलासा जब हुआ, जब पीड़िता के पेट में दर्द हुआ। पेट में दर्द की शिकायत पर उसकी मां उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने पीड़िता का परीक्षण कर उसके पांच माह की गर्भवती होने की जानकारी दी। गर्भवती होने की जानकारी होने पर पीड़िता ने अपनी मां को आप-बीती बताई। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ सेखवां थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।

दरअसल, आरोपी ने दूसरी शादी की थी। आरोपी की सौतेली बेटी भी अपनी मां के साथ वहीं रहती थी। लेकिन कुछ माह पहले उसकी मां घर से बाहर गई, तो आरोपी ने डरा धमका कर अपनी सौतेली नाबालिग बेटी से शारीरिक संबंध बना लिए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके बाद भी आरोपी ने कई बार उससे रेप किया। इस दौरान पीड़िता पांच माह की गर्भवती हो गई। लेकिन पेट में दर्द के बाद सारा भेद खुला गया। पुलिस ने आरोपी बलविन्द्र सिंह को अपनी 13 वर्षीय सौतेली बेटी से रेप करने और उसे 5 महीने की गर्भवती बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, पुलिस पूछताछ में सौतले पिता ने अपने ऊपर लगाये गए आरोपों को खारिज कर दिया। थाना सेखवां के एसएचओ इंस्पेक्टर रबिंदर सिंह की माने तो आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी पिता को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+