मां दूसरे के घरों में झाड़ू-पोछा करने जाती, इधर बाप बेटी की इज्जत से खेलना शुरू कर देता

पटना। बिहार के नालंदा जिले में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया है। शराबी व्यक्ति अपनी 16 वर्षीय बेटी का पीछे छह माह से यौन उत्पीड़न कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ आरोपी पिता को उसकी पत्नी ने बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद मां बेटी को लेकर महिला थाना पहुंच गई और पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई।

6 महीने से पिता कर रहा था बेटी से रेप

6 महीने से पिता कर रहा था बेटी से रेप

घटना नालंदा के लहेरी थाना इलाके के लहेरी मोहल्ला की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पिता छह महीने से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, उसकी मां जब दूसरों के घर में चौका-बर्तन का काम करने जाती थी तब आरोपी पिता उसके साथ रेप करता था। पीड़िता ने बताया कि छह माह पहले पिता ने दुष्कर्म करने के बाद उसको मुंह नहीं खोलने की धमकी दी थी।

मां ने अपत्तिजनक स्थिति में बाप-बेटी को देखा

मां ने अपत्तिजनक स्थिति में बाप-बेटी को देखा

लड़की ने बताया कि, गुरुवार को भी वह घर पर अकेली थी, मां दूसरों के घरों में काम करने गई थी। शाम में जब पिता शराब के नशे में धुत घर पहुंचा तो उसने उसके साथ फिर से दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब वह इस घटना को अंजाम दे रहा था, तभी घर में मां आ गई। जिसने पिता को यह सब करते हुए देख लिया। उसने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए और आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया।

आरोपी रिक्शा चालक है

आरोपी रिक्शा चालक है

इसके बाद महिला अपनी पीड़ित बेटी के साथ लहेरी थाना पहुंची। जहां उसने अपने पति के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिता रिक्शा चालक है। वह पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहता था।

ये भी पढ़ें: विधायक के साथ कई बार हुई फिजिकल इंटिमेसी, पलटी मारने वाली छात्रा का वो VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+