फादर्स डे पर छलका हिना खान का दर्द, कहा- 'पापा को चाहती थी सरप्राइज देना लेकिन...'

नई दिल्ली, 20 जून। फादर्स डे के मौके पर आज हर कोई अपने पिता को याद कर रहा है। तमाम सेलेब्स भी अपने पिता की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं और अपे पिता के साथ खूबसूरत पलों को साझा कर रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी अपने पिता के साथ की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। अपने पिता को याद करते हुए हिना खान ने लिखा मैंने इन तस्वीरों को सात महीने पहले लिया था, मैं नहीं चाहती थी कि मेरे पिता को इन तस्वीरों को फादर्स डे से पहले देख पाएं।

Recommended Video

    Father's Day: Kareena से Ayushmann तक Bollywood celebs ने ऐसे पिता पर बरसाया प्यार | वनइंडिया हिंदी

    पिता के जाने से मायूस हिना ने साझा की पोस्ट

    पिता के जाने से मायूस हिना ने साझा की पोस्ट

    फादर्स डे पर पिता के साथ तस्वीर साझा करते हुए हिना खान ने लिखा, सच में यह फादर्स डे है, 20 जून, आपको गए दो महीने हो गए डैड, हमने 7 महीने पहले इन तस्वीरों को क्लिक कराया था, मैंने आपको इन तस्वीरों को देखने नहीं दिया था, मैं चाहती थी कि आप इन खूबसूरत तस्वीरों को स्पेशल डे पर देखें। मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि इन तस्वीरों को मैं आज साझा करूंगी। आपको इन तस्वीरों को देखना चाहिए था डैड, हमने यही तय किया था।आखिर क्यों, मैं आपको बहुत याद कर रही हूं, फादर्स डे की मुबारकबाद डैडी, आई लव यू।

     पिता के साथ गाने का वीडियो किया था

    पिता के साथ गाने का वीडियो किया था

    बता दें कि हिना के पिता का अप्रैल माह में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। हिना के पिता के निधन के बाद लगातार सोशल मीडिया पर अपने पिता के जाने के दुख को साझा कर रही हैं। हिना की इन भावुक पोस्ट से उनके फैंस भी काफी भावुक हो रहे हैं। मई माह में हिना ने एक वीडियो सोशलल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमे हिना अपने पिता के साथ गानागा रही हैं। इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने पसंद किया था।

    बारिश बन जाना गाना हुआ हिट

    बारिश बन जाना गाना हुआ हिट

    हिना खान के काम की बात करें तो हिना हाल ही में एक गाने में नजर आई हैं, जिसका टाइटल है बारिश बन जाना, जिसमे हिना शहीर शेख के साथ नजर आ रही हैं। हिना ने अपने फैंस को इस गाने को इतना लोकप्रिय बनाने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने एक वीडियो साझा किया और लिखा सबसे तेज एक मिलियन से अधिक लोगों ने इस भारतीय गाने की रील को देखा, हमने सिर्फ दो हफ्ते में यह करके दिखाया। मानसून में यह खूबसूरत रील को भुलाया नहीं जा सकता है। ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+