जम्मू कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला की बहन और बेटी हिरासत में ली गईं
Recommended Video
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद फारूक अब्दुल्ला की बहन और बेटी को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अब्दुल्ला की बहन सुरैया और बेटी साफिया श्रीनगर में आर्टिकल 370 हटाए जाने को लेकर एक विरोध प्रदर्शन में पहुंची थीं। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, या अभी सिर्फ हिरासत में रखा गया है। इसको लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है।

5 अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्ज खत्म किए जाने के बाद से ज्यादातर नेता नजरबंद हैं। फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला भी हिरासत में हैं। फारूक अब्दुल्ला पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट लगाया गया है।पीएसए एक ऐसा कानून है, जिसमें किसी को गिरफ्तार कर बिना सुनवाई के दो साल तक हिरासत में रखा जा सकता है। वहीं पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती भी नजरबंद हैं। कई दूसरे नेता और संगठनों के लोग भी गिरफ्तार हैं। घाटी में सरकार के फैसले को लेकर बहुत तीखा विरोध देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए अभी तक सिर्फ पोस्टपेड मोबाइल ही घाटी में चलाए गए हैं। इंटरनेट और तमाम दूसरे संचार के साधन बंद हैं।
5 अगस्त को केंद्र सरकार ने संसंद में बिल लाकर जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को निष्प्रभावी कर दिया था। राज्य को दो केंद्रशासित राज्यों में बांट दिया है। जिसके बाद से सूबे में तनाव का माहौल है। खासतौर से कश्मीर में दो महीने से ज्यादा से कर्फ्यू जैसे हालात हैं। हाल ही में पाबंदियों में छूट दी गई है, जिसके बाद मंगलवार को श्रीनगर में सरकार के फैसले के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन हो रहा था, जिसमें साफिया और सुरैया पहुंची थीं। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications