फारूक अब्दुल्ला बोले- अमित शाह ने कहा था 300 आतंकी मारे गए, सबूत कहां हैं

नई दिल्ली। पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद देश में मारे गए आतंकियों की संख्या पर जमकर राजनीति हो रही है। जहां बीजेपी के नेता बार बार मारे गए आतंकियों की संख्या बता रहे हैं तो वहीं विपक्ष एयर स्ट्राइक के सबूत मांग रहा है। अब नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला ने भी अब एयर स्ट्राइक को लेकर सवाल उठाए हैं। फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि अमित शाह ने जिन 300 लोगों के मारे जाने की बात कही है, उसका सबूत कहां है?

Farooq Abdullah demands proof of 300 terrorists killed in February 26 air strikes

एयर स्ट्राइक पर जारी बहस के बीच बुधवार को फारूक अब्दुल्ला ने कहा, हमने उनका एक प्लेन मार गिराया? अमित शाह जो 300 लोगों के मारे जाने की बात कह रहे हैं, उसका सबूत कहां है? अगर आप सबूत मांगते हैं तो आप देश के खिलाफ हो जाते हैं। अब वक्त आ गया है कि सरकार को जवाब देना चाहिए। बता दें कि, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एक रैली के दौरान कहा कि सेना ने 250 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया। शाह के इस बयान के बाद विपक्ष सरकार पर और ज्यादा हमलावर हो गया।

उनके इस बयान के बाद कांग्रेस समेत कई अन्य विपक्षी पार्टियों ने सवाल पूछना शुरू कर दिया कि जब सेना ने आतंकियों का कोई आकड़ा जारी ही नहीं किया तो शाह ने यह बयान कैसे दिया है? इससे पहले भाजपा नेताओं ने एयर स्ट्राइक को लेकर काफी अलग-अलग बयान दिए हैं। मंगलवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि एनटीआरो ने बताया था कि जिस वक्त एयर स्ट्राइक हुआ था, उस वक्त वहां करीब तीन सौ मोबाइल फोन एक्टिव थे।

वहीं, केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा था कि अनुमान लगाया जा रहा है कि इस एयर स्ट्राइक में 250 आतंकी मारे गए हैं। वहीं, केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि इस एयर स्ट्राइक में करीब चार सौ आतंकी मारे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+