फारूक अब्दुल्ला से ED कर रही पूछताछ, 43 करोड़ के घोटाले का आरोप, जानें पूरा मामला
फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर में ED के दफ्तर पहुंचे, इस मामले में हो रही है पूछताछ
श्रीनगर: नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) श्रीनगर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय में सोमवार (19 अक्टूबर) को पहुंचे हैं। प्रवर्तन निदेशालयस (ईडी) ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन घोटाले (Jammu and Kashmir Cricket Association scam) में कथित संलिप्तता को लेकर फारूक अब्दुल्ला को पूछताछ के लिए बुलाया है। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन घोटाला उस वक्त हुआ, जब फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे।
Recommended Video

43 करोड़ के घोटाले को लेकर पूछताछ
सूत्रों ने कहा कि पूछताछ 43 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के संबंध में है, जब फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे।
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार (19 अक्टूबर) को पूछताछ बैंक दस्तावेजों के आधार पर होगी। जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन घोटाले में कथित संलिप्तता के संबंध में फारूक अब्दुल्ला से ईडी ने 2019 में भी पूछताछ की थी।
फारूक अब्दुल्ला के बेटे और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन पर जांच में सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला के आवास पर कोई छापेमारी नहीं की जा रही है। उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि गुपकर समझौत की बैठक के बाद ये बस एक राजनीतिक एजेंडा है।

Kashmir Cricket Association scam: जानिए क्या है पूरा मामला?
बता दें कि जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ में कथित तौर पर 113 करोड़ रुपये के धांधली की जांच ईडी कर रही है। सबसे पहले इस जांच को जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही थी, जिसके बाद मामले को सीबीआई (CBI) को सौंप दिया गया था। जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर मामले की जांच को ईडी कौ सौंपा गया।
सीबीआई जांच में ये बात सामने आई थी कि बीसीसीआई (BCCI) ने 2002 से 2012 के बीच JKCA (Jammu and Kashmir Cricket Association) को राज्य में खेल का बढ़ावा देने के लिए 113 करोड़ रुपए का फंड दिया था। लेकिन इस फंड को पूरी तरह खर्च नहीं किया गया और इसमें हेराफेरी का मामला सामने आया।
सीबीआई जांच की रिपोर्ट के मुताबिक 113 करोड़ में से 43.69 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन किया गया है। सीबीआई ने अपनी जांच में फारूक अब्दुल्ला का नाम शामिल किया था।

कश्मीर क्रिकेट घोटाले में कौन-कौन शामिल
सीबीआई (CBI) जांच के मुताबिक फारूक अब्दुल्ला के जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहते हुए पैसों का घपला हुआ। फारूक अब्दुल्ला के अलावा इस केस में जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्कालीन महासचिव मोहम्मद सलीम खान, तत्कालीन कोषाध्यक्ष अहसान अहमद मिर्जा और जम्मू कश्मीर बैंक का एक कर्मचारी बशीर अहमद मिसगर आरोपी हैं। फारूक अब्दुल्ला सहित इन सभी लोगों पर आपराधिक साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग का केस है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications