Farmers Tractor Rally: पांच वीडियो में देखिए- किसानों और दिल्ली पुलिस के बीच कैसे और कहां-कहां हुआ टकराव
नई दिल्ली। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान आज गणतंत्र दिवस (Repubic Day) के मौके पर राजधानी में ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं। परेड के दौरान कई जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच टकराव भी हुआ है। किसानों ने बैरिकेड तोड़े हैं तो पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज करते हुए आंसू गैस के गोले दागे हैं। किसानों की ओर से भी कुछ जगहों पर तोड़फोड़ भी की गई है। आज सुबह से दोपहर दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच टकराव के ये पांच वीडियो काफी कुछ कह दे रहे हैं।

Recommended Video
दिल्ली हाईवे पर पांडव नगर के पास पुलिस और किसानों का टकराव हुआ। यहां किसानों ने बैरिकेड़ तोड़े। करनाल बायपास पर भी पुलिस ने जब किसानों को रोका तो टकराव हुआ। किसान बैरिकैड तोड़ आगे बढ़ गए।
आईटीओ पर जब किसान पहुंचे तो भारी टकराव पुलिस के साथ किसानों का हुआ। वीडियो में देखिए किस कदर अफरातफरी यहां मची। आईटीओ पर टकराव बढ़ने के बाद किसानों ने एक बस में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान बस को पलटने की भी कोशिश हुई।
किसान नेताओं ने करीब एक महीने पहले ही 26 जनवरी पर परेड निकालने का ऐलान कर दिया था। तीन दिन पहेल किसान नेताओं और दिल्ली पुलिस की बैठक के बाद परेड के रूट को लेकर भी सहमति बन गई थी लेकिन कुछ संगठनों ने इसे ना मानते हुए दिल्ली के भीतर प्रवेश कर लिया है। वहीं पुलिस ने भी बलपूर्वक इनको रोकने की कोशिश की है, जिससे टकराव की स्थिति बनी है।












Click it and Unblock the Notifications