आंदोलन का चेहरा बने किसान सुखदेव सिंह ने खुद बताई सबसे वायरल तस्वीर की सच्चाई
नई दिल्ली। पिछले लगभग सात दिनों से दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर पंजाब के किसान कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने किसानों पर जमकर लाठियाँ और आंसू गैस के गोले छोड़े थे। इस दौरान कई तस्वीरें अब इस आंदोलन की पहचान बन गई हैं। इन्हीं तस्वीरों में एक तस्वीर वायरल हो गई थी, जिसमें एक बुज़ुर्ग किसान को एक जवान लाठी से मारते हुए दिख रहा है। जिस पर राहुल गांधी समेत विपक्ष के नई नेताओं ने मोदी सरकार को जमकर घेरा था।
Recommended Video
पुलिस ने इतना मारा हाथ नीले पड़ गए:सुखदेव सिंह
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, पुलिसकर्मी की लाठी के शिकार हुए इन बुजुर्ग किसान का नाम सुखदेव सिंह(60) है। सुखदेव सिंह शुक्रवार (27 नबंवर)को सिंघू बॉर्डर पर थे, जब पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे और लाठियां मारीं थी। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, तस्वीर में दिख रहे जवान ने सुखदेव सिंह को जमकर लाठी से पीटा था। सुखदेव के हाथ नीले पड़े हुए हैं। उनकी पीठ और पैर पर चोट के निशान हैं।
60 साल के सुखदेव सिंह पंजाब के कपूरथला के रहने वाले हैं
60 साल के सुखदेव सिंह पंजाब के कपूरथला के रहने वाले हैं। अभी भी वह सिंघू बॉर्डर पर मौजूद हैं। सुखदेव सिंह ने टीवी चैनल को बताया कि, उस दिन जब पुलिस हम पर लाठी चार्ज कर रही थी, तो हमें समझ ही नहीं आया कि जवान मुझे क्यों पीट रहा था क्योंकि ना तो मैंने कोई नारा लगया था और न ही पत्थरबाजी की थी। उनका कहना है कि वो तब तक आंदोलन में शामिल रहेंगे जब तक तीनों कानून वापस नहीं हो जाते।
किसानों और सरकार के बीच बातचीत जारी
इसी बीच विज्ञान भवन में किसान संगठनों और सरकार के बीच जारी बैठक में किसानों ने एक बार फिर तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की है। किसानों के सरकार को लिखित में मांग दी। इसके साथ ही किसानों ने पराली/ वायु प्रदूषण को लेकर जो कानून आया था उसे वापस लेने की बात की है। लंच ब्रेक के दौरान किसानों ने सरकार का खाना लेने से मना कर दिया और अपना लंच निकाल लिया। यहां से एक तस्वीर भी सामने आई हैं, जिसमें किसान नेता जमीन पर खाते दिख रहे हैं। इसे भी किसानों के विरोध के तौर पर देखा जा रहा है।