Farmers Protest: हरियाणा से लेकर दिल्ली तक हाई अलर्ट, फतेहगढ़ साहिब हाईवे पर रात गुजारेंगे किसान, जानें माहौल?

Farmers Protest: पंजाब से किसान संगठनों के 13 फरवरी को 'दिल्ली चलो' विरोध मार्च में हिस्सा ले रहे किसान राजधानी दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं। ऐसे में पंजाब-हरियाणा शूंभ बॉर्डर पर पुलिस बल की भारी तैनाती है। वहीं दिल्ली बॉर्डर पर भी हाई अलर्ट पर पुलिस जाप्ता तैनात है।

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा से लेकर दिल्ली तक भारी पुलिस अमला मुस्तैद है। बॉर्डर इलाके को सील कर दिया गया है। पंजाब से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार किसान दिल्ली की ओर बढ़ चुके हैं। ऐसे में दिल्ली और हरियाणा में पुलिस प्रशासन की क्या तैयारी है, जानिए?

Farmers Protest

फतेहगढ़ साहिब हाईवे पर रात गुजारेंगे किसान

दरअसल, विरोध मार्च में हिस्सा ले रहे किसान, पंजाब के फतेहगढ़ साहिब हाईवे पर रात गुजारेंगे। इसके मद्देनजर मौके पर सुरक्षाबल तैनात हैं। मोहित कुमार सिंगला (डीएसपी फतेहगढ़ साहिब) ने कहा कि किसान यहां पर आए हुए हैं और यहीं रुके हुए हैं। यहां सब कुछ शांतिपूर्ण है। किसान नेताओं की मंत्रियों के साथ बैठक चल रही है, बैठक के बाद हमें जो भी आदेश दिया जाएगा हम उसके मुताबिक काम करेंगे। यहां पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

9 राज्यों के किसान संगठन संपर्क में

पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी (KMSC) अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सभरा ने कहा, 'मंगलवार सुबह 200 किसान संगठन दिल्ली की ओर कूच करेंगे। अधूरे रह गए आंदोलन को पूरा करने के लिए वह दिल्ली कूच करेंगे। फिलहाल 9 राज्यों के किसान संगठन संपर्क में हैं पुडुचेरी, कर्नाटक, तमिलनाडु, एमपी, यूपी , उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब, ये सभी राज्य आंदोलन के लिए तैयार हैं।

'दिल्ली चलो' किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर हरियाणा पुलिस ने सोमवार को अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले छोड़ने वाले ड्रोन सिस्टम का टेस्ट किया। इधर सिरसा में किसानों के मद्देनजर बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

सिरसा में पुलिस बल तैनात

सिरसा ACS विजेंद्र सिंह ने कहा कि यहां पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा बल यहां पर पर्याप्त मात्रा में हैं, जो सामान लगाए गए हैं उसे हिलाना मुश्किल होगा। गांव के रास्ते पर भी यहां की तरह इंतजाम किए गए हैं। एंबुलेंस के लिए रास्ता खोल रखे हैं उन्हें दिक्कत नहीं होगी।

वहीं उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि सिरसा में रणनीतिक रूप से 40 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, खासकर हमारे पड़ोसी राज्यों से आने वाले मार्गों पर। स्थानीय पुलिस के अलावा 11 अर्धसैनिक कंपनियों को तैनात किया गया है। सिरसा में धारा 144 लागू कर दी गई है। किसी भी स्थिति से कुशलतापूर्वक निपटने के लिए विभिन्न स्थानों पर एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड तैनात किए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बठिंडा से आने वाली सड़क को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया है, और कल तक 8-10 सबसे महत्वपूर्ण चेकपोस्ट बंद कर दिए जाएंगे सील कर दिया गया है। आम लोगों को वैकल्पिक मार्ग देने के लिए एनएच-9 के कई बिंदुओं पर यातायात को डायवर्ट किया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जिलों में तीन दिनों के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

दिल्ली में कड़ी व्यवस्था

इधर, दिल्ली में भी भारी मुस्तैदी देखी जा रही है। 'दिल्ली चलो' विरोध मार्च के मद्देनजर गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली-यूपी सीमा पर गाज़ीपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई और बैरिकेड्स लगा दिए गए।टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षाबल तैनात हैं। वहीं 13 फरवरी को दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने विस्तृत यातायात एडवाइजरी जारी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+