Farmers protest: किसान नेता राकेश टिकैत बोले- पहले हमारे लोगों को रिहा करो, फिर बात होगी
Farmers protest: किसान नेता राकेश टिकैत बोले- पहले हमारे लोगों को रिहा करो, फिर बात होगी
Farmers protest BKU leader Rakesh Tikait: दिल्ली की गाजीपुर बॉर्डर पर डटे राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा है कि उनके लोगों को जब तक जेल से रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक किसी से कोई बातचीत नहीं होगी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, ''हमारे जो लोग जेल में बंद हैं वो रिहा हो जाएं फिर बातचीत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहल की है और सरकार और हमारे बीच की एक कड़ी बने हैं। किसान की पगड़ी का भी सम्मान रहेगा और देश के प्रधानमंत्री का भी।'' राकेश टिकैत ने पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात पर भी पलटवार किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 26 जनवरी को लाल किले पर तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ है। राकेश टिकैत ने कहा, जिसने तिरंगे का अपमान किया है उसको पकड़ा जाए।
Recommended Video

राकेश टिकैत ने कहा- जिसने तिरंगे का अपमान किया है, उसे पकड़ो
राकेश टिकैत ने कहा, सारा देश तिरंगे से प्यार करता है, जिसने तिरंगे का अपमान किया है, सरकार को उसको पकड़ना चाहिए। केंद्र सरकार से कृषि कानूनों पर बात करने के मुद्दे पर राकेश टिकैत ने कहा, बंदूक की नोक पर बातचीत नहीं होगी। पहले हमारे लोगों को सरकार को रिहा करना होगा।
राकेश टिकैत ने कहा, हम देश के पीएम का सम्मान करते हुए इस कृषि कानून वाले मुद्दे का समाधान चाहते हैं लेकिन वो इसको बंदूक की नोक पर हल नहीं कर सकते हैं। प्रेशल डील से कोई बातचीत नहीं होने वाली है। हम बातचीत तो करेंगे लेकिन सरकार बात करने के लिए कोई कंडीशन नहीं रख सकती है।
पीएम मोदी ने मन की बात में किसान आंदोलन का किया जिक्र
केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में कहा, कृषि के आधुनिकीकरण के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है और इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, ये प्रयास जारी भी रहेंगे।
किसानों की मांग है कि दिल्ली सरकार तीनों कृषि कानूनों को रद्द कर दें। इधर दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसकी वजह से किसानों और सरकार में इस बात को लेकर टकराव है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications