एक गांव 15 किसान और 10 दिन: टिकैत
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को तीन महीने से ज्यादा हो गया है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों ने कहा है कि अगर इसको रद्द नहीं किया गया तो वो 2 अक्टूबर 2021 तक आंदोलन करेंगे। जबकि सरकार ने फिर से बातचीत के रास्ते खुले होने की बात कही है लेकिन किसान कानून रद्द कराने की मांग पर अड़े हैं। जिस वजह से सरकार ने इन सभी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Recommended Video
किसान आंदोलन के लाइव अपडेट-
हमें किसानों और देश की चिंता है और राहुल गांधी को सोने की चिंता रहती है। उनकी सरकार ने 60 साल तक किसानों के नाम पर राजनीति की और आज भी किसानों को भड़का रहे हैं। वे किसानों के हित की बात जागकर किए होते तो उन्हें आत्महत्या नहीं करनी पड़ती: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी pic.twitter.com/zufwseDej7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2021
उत्तर प्रदेश: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मेरठ में आज किसान महापंचायत करेंगे।
AAP के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया,"किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए AAP ने किसान महापंचायत का आयोजन किया है। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह और सांसद भगवंत मान शामिल होंगे।" pic.twitter.com/f8lx1riMl9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2021