ट्रैक्टर परेड: किसानों ने लाल किले पर फहराया अपना झंडा

नई दिल्ली। कृषि कानूनों(Farm laws) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान(Farmers protest) आज दिल्ली-एनसीआर में ट्रैक्टर परेड(tractor pared) निकाल रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर परेड के दौरान आइटीओ समेत दिल्ली में कई जगहों पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई है। इसी बीच किसान लाल किले पर भी पहुंच गए हैं। किसानों ने लाल किले पर अपना झंडा फहराया है।

farmers have reached Lal Qila red fort kisan tractor parade

वहीं आईटीओ के पास पुलिस और किसान आमने सामने आ गए हैं। प्रदर्शनकारी किसान पुलिसकर्मियों पर पथराव कर रहे हैं। जवाब में पुलिस भी आंसू गैस के गोले छोड़ रहे हैं।

farmers have reached Lal Qila red fort kisan tractor parade

Recommended Video

    Farmers Tractor Rally हुई हिंसक, Red Fort पर किसानों ने फहरा दिया अपना झंडा | वनइंडिया हिंदी

    पूर्व और उत्तर पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली सभी सड़कों को पुलिस ने बंद कर दिया है। किसी भी यातायात की अनुमति नहीं दी जा रही है। वहीं, आईटीओ पर पुलिस और किसानों के बीच टकराव जारी है। पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। किसान अभी भी डटे हैं।

    farmers have reached Lal Qila red fort kisan tractor parade

    केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी में अपनी पहली ट्रैक्टर परेड की शुरुआत दिल्ली पुलिस द्वारा निर्धारित समय से काफी पहले शुरू कर दी। दिल्ली के मुकरबा चौक पर लगाए गए बैरिकेड और सीमेंट के अवरोधकों को ट्रैक्टरों से तोड़ने की कोशिश कर रहे किसानों के समूह पर मंगलवार को पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

    farmers have reached Lal Qila red fort kisan tractor parade

    एनएच-24 पर भी किसान रास्ते में बैरिकेड तोड़ अक्षरधाम मंदिर की तरफ बढ़ रहे हैं। रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने हुड़दंग भी किया। इन लोगों पुलिस की गाड़ियों के शीशे भी तोड़ डाले। राजधानी के करनाल बाईपास पर प्रदर्शनकारी किसानों के साथ ही घुड़सवार निहंग पुलिस बैरिकेड पर टूट पड़े। किसानों व निहंगों ने पुलिस बैरिकेड तोड़फोड़ करते हुए खूब हंगामा किया। वहीं, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

    farmers have reached Lal Qila red fort kisan tractor parade

    नांगलोई में प्रदर्शनकारी किसानों को रोकने के लिए पुलिसवाले खुद जमीन पर बैठ गए। यहां से किसानों के जत्थे नजफगढ़ की ओर तय रूट पर जाने की बजाय रोहतक रोड पर पीरागढ़ी की ओर बढ़ रहे हैं। बहादुरगढ़ से पीरागढ़ी मेट्रो सेवा तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई। पीरागढ़ी सहित इस रूट पर लगने वाले सभी स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी राजधानी के मकरबा चौक पर पुलिस के वाहन पर चढ़ गए। इसके बाद उन लोगों ने पुलिस के बैरिकेड हटा दिए। फोटो: Social media

    farmers have reached Lal Qila red fort kisan tractor parade

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+