बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में किसानों ने प्याज उगाना किया शुरू, बोले- खाली बैठे क्या करें

नई दिल्ली। Farmers protest in Nirankari Ground कृषि कानूनों (Farm Laws) के विरोध में किसानों के आंदोलन को अब 1 महीने से उपर हो गया है। दिल्ली के तीन बॉर्डर पर किसान पिछले एक महीने से डटे हुए हैं। इसके अलावा बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में भी किसानों का जमावड़ा काफी दिनों से लगा हुआ है। किसान ये बात कई बार कह चुके हैं कि वो लंबे समय तक अपने आंदोलन को जारी रखने के इरादे से ही प्रदर्शन कर रहे हैं और ये बात किसानों की गतिविधियों को देखकर लग भी रही है कि वो जल्दी अपने आंदोलन को खत्म नहीं करने वाले। इस बीच निरंकारी ग्राउंड में बैठे किसानों ने वहां पर प्याज की खेती की शुरुआत कर दी है।

Burari Ground

Recommended Video

      Farmers Protest: सरकार ने किसानों को 30 दिसंबर को फिर दिया बातचीत का न्योता | वनइंडिया हिंदी

      खाली वक्त में बैठे प्याज उगाने का आया आइडिया- किसान

      दरअसल, किसानों का कहना है कि वो पिछले एक महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में उनके पास ज्यादा कुछ करने को नहीं है। पूरा दिन वो खाली बैठे रहते हैं, इसलिए सोचा कि क्यों ना प्याज ही उगाई जाए। किसानों का कहना है कि हम इसे अपने दैनिक भोजन के इस्तेमाल में भी ले सकते हैं। सोशल मीडिया पर किसानों की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें किसान प्याज की बुआई कर रहे हैं।

      बॉर्डर पर लगातार बढ़ रही है किसानों की संख्या

      आपको बता दें कि पिछले एक महीने से आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली की सीमाओं और बुराड़ी ग्राउंड में भी डटे हुए हैं। हर दिन बीतने के साथ किसानों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। किसानों के बीच हर व्यवस्था का इंतजाम किया जा चुका है। भोजन से लेकर मनोरंजन तक किसानों के पास सब बंदोबस्त है।

      29 दिसंबर को फिर होगी किसान और सरकार के बीच बातचीत

      आपको बता दें कि किसानों और सरकार के बीच अभी तक 6 दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन वो विफल रही है। ऐसे में 29 दिसंबर को एकबार फिर से 7वें दौर की बातचीत प्रस्तावित है। अब सभी की नजरें इस बातचीत पर टिकी हैं कि क्या इस मीटिंग में किसानों के आंदोलन का कोई समाधान निकाला जा सकता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+