किसान नेताओं को NIA के समन पर भड़के सुखबीर सिंह बादल, बोले- केंद्र डराने की कोशिश कर रहा

नई दिल्ली। पंजाबी एक्टर और किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा उन 40 लोगों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें नेशनल इंन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस ( Sikhs For Justice) मामले में समन किया है। बलदेव सिंह सिरसा शुरुआत से ही केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं। अब सिरसा को एनआईए के सामने दिल्ली हेडक्वार्टर में आज पेश होने के लिए कहा गया है। इसके अलावा जिन लोगों को समन किया गया उसमे खालसा संगठन के लोग भी शामिल हैं।

Recommended Video

    Farmers Protest: Sukhbir Singh Badal बोले- किसानों को परेशान कर रही सरकार | वनइंडिया हिंदी
    badal

    एनआईए के इस समन पर शिरोमणि अकाली दल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह किसान नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है, केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल करके किसान नेताओं को डरा रही हऐ। एनआईए के समन की आलोचना करते हुए बादल ने कहा कि किसान आंदोलन से जुड़े किसान नेताओं को एनआईए व ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाकर उन्हें डराने की कोशिश हो रही है। ये लोग देशद्रोही नहीं हैं। 9वे दौर की वार्ता के विफल होने के बाद अब यह बिल्कुल साफ है कि केंद्र सरकार किसानों को सिर्फ थकाना चाहती है।

    बता दें कि खालसा एड किसानों के आंदोलन का समर्थन कर रहा है और आंदोलित किसानो को जरूरी सामान मुहैया कराने में मदद कर रहा है। एनआईए के समन पर बयान जारी करके खालसा एड की ओर से कहा गया है कि वह एनआईए का पूरी मदद करेंगे। खालसा एड की ओर से कहा गया है कि जो लोग किसान आंदोलन से जुड़े हैं उन्हें समन भेजा जाना काफी चिंता का विषय है, बस ड्राइवर से लेकर यूनियन नेताओं को एनआईए ने समन किया है। जमीन पर काम कर रही हमारी खालसा एड इंडिया टीम को भी समन किया गया, हमारी टीम एजेंसी की पूरी मदद करेगी और एआईए के हर सवाल का जवाब देगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+