Farmer Protest: रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी से पूछा आखिर आप खुद की ही बात क्यों नहीं सुनते हैं?
Farmer Protest: केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कानूनों का किसान लगातार विरोध कर रहे हैं और कई दिनों से वह धरने पर हैं। इस बीच विपक्ष भी किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साध रहा है। दरअसल किसान नए कानून में न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग कर रहे हैं। लेकिन नए कानून में एमएसपी को लेकर बाध्यता नहीं है, इसी वजह से सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस बात को कहा था कि एमएसपी के कानून को लागू करने की जरूरत है। ऐसे में आखिर क्यों खुद मोदी जी स्वयं मोदी जी की बात को नहीं सुन रहे हैं। सुरजेवाला ने कहा कि लाखों किसान दिल्ली के चारो तरफ न्याय की गुहार लगा रहे हैं लेकिन मोदी सरकार सुनने को तैयार नहीं है। मोदी सरकार अब ईस्ट इंडिया कंपनी से भी बड़ी कंपनी हो गई है। मोदी सरकार किसानों की मेहनत की गंगा को मैली करके इसे मुट्ठीभर पूंजीपतियों को सौंपकर पैसा कमवाना चाहती है।
बता दें कि पिछले 23 दिन से किसान नए कानुनों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और किसानों के बीच मतभेद को खत्म करने के लिए कमेटी बनाने की बात कही है। कमेटी में कृषि विशेषज्ञ भी शामिल होंगे जोकि गतिरोध को खत्म करने के लिए अपनी राय देंगे। इस बीच मध्य प्रदेश में पीएम मोदी ने किसानों से बात की।












Click it and Unblock the Notifications