Farmers Protest: सिंधु बॉर्डर पर बवाल मामले में दिल्ली पुलिस ने दंगा समेत कई धाराओं में FIR दर्ज किया

नई दिल्ली। कृषि बिल के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। पिछले पांच दिनों से किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसान दिल्ली चलो आंदोलन के तहत दिल्ली में प्रवेश करना चाहते हैं तो वहीं पुलिस ने उन्हें सीमा पर रोक दिया है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Recommended Video

    Farmers Protest : किसानो और सरकार में बैठक बेनतीजा, 3 दिसंबर को अगली बैठक | वनइंडिया हिंदी
     Farmer Protest: FIR against unknown persons at Alipur police station in connection with the clash between farmers and police at Singhu border

    दिल्ली पुलिस अलीपुर पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने 27 नवंबर को दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, जिनपर सरकारी संपत्ति के नुकसान और दंगा समेत कई धाराएं लगाई गई हैं। 27 नवंबर को किसानों ने उग्र प्रदर्सन करते हुए पुलिस बैरिकेट को तोड़ दिया था। पुलिस ने इस प्रदर्शन के बाद धारा 186, 353, 332, 323, 147, 148, 149, 279, 337, 188, 269 समेत 3 PDPP एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। सिंघु बॉर्डर पर 27 नवंबर को प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बैरिकेड तोड़कर दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश थी.

    आपको बता दें कि किसानों ने दिल्ली में प्रवेश के तीन रास्तों को बंद कर दिया है। इन सीमाओं पर सैकड़ों किसान डेरा जमाए हुए हैं। सिंघू बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पूरी तरह से बंद कर दिया है। वहीं गाजियाबाद बॉर्डर पर भी सैकड़ों की तादात में किसान जमा हैं। किसानों का कहना है कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो वो दिल्ली को अन्य राज्यों से जोड़ने वाली सभी सड़कों को बंद कर देंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+