Framer Protest: और तेज होगा किसान आंदोलन, 14 दिसंबर को देशभर में करेंगे प्रदर्शन, 12 तारीख को हाईवे करेंगे जा

Framer Protest: और तेज होगा किसान आंदोलन, 14 दिसंबर को देशभर में करेंगे प्रदर्शन, 12 तारीख को हाईवे करेंगे जाम

नई दिल्ली। दिल्ली सीमा पर किसानों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। कृषि कानून को लेकर किसान उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन किसानों और सरकार के बीच सहमति बनती नहीं दिख रही है। कृषि कानूनों (Farm Laws) में संशोधनों को लेकर मोदी सरकार और किसानों के बीच अब तक की सारी वर्ता विफल रही है। किसान इस कानून को पूरी तरह रद्द करवाना चाह रहे हैं।

Recommended Video

    Farmers Protests: किसानों ने Farm Law में बदलाव के सरकार के प्रस्ताव को ठुकराया | वनइंडिया हिंदी
     Farmer leaders reject govt proposal, call for nationwide protest on Dec 14, to block Delhi-Jaipur highway on Dec 12

    मोदी सरकार किसानों को मनाने में जुटी है, लेकिन अब किसानों ने अपने प्रदर्शन को उग्र करने की बात कही है। किसानों ने सरकार के प्रस्तावों को नामंजूर करते हुए अपने प्रदर्शन को तेज करने की बात कही है। किसानों ने आज प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि हमें जो प्रस्ताव मिला है उसे हम पूरी तरह से रद्द करते हैं। वहीं उन्होंने अब देशभर में प्रदर्शन की बात कही है।

    आंदोलन कर रहे किसानों ने कहा है कि उन्होंने सरकार के भेजे प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को वो दिल्ली-आगरा, दिल्ली-जयपुर हाईवे को जाम करेंगे। किसानों के आंदोलन को देशभर में तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम अडानी-अंबानी के सारे मॉल्स का बहिष्कार करेंगे। 14 तारीख को देशभर में प्रदर्शन होगा। देशभर में ज़िला मुख्यालयों को घेरेंगे। वहीं 12 दिसंबर को पूरे देश के टोल प्लाज़ा जाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हाईवे को इससे पहले भी बंद किया जा सकता है, वरना 12 दिसंबर को तो हर हाल में उसे जाम कर देंगे। आंदोलन कर रहे किसान नेता शिव कुमार कक्का ने कहा कि अगर सरकार ने तीनों कानून रद्द नहीं किए तो हम एक के बाद एक दिल्ली की सड़कों को बंद कर देंगे। किसानों ने कहा कि वो सिंघु बॉर्डर पार कर दिल्ली में प्रवेश करने के बारे में भी फैसला ले सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+